BIG BREAKING: बिहार में 'सम्राट' युग की शुरुआत, सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी

BIG BREAKING: बिहार में 'सम्राट' युग की शुरुआत, सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है। इस निर्णय के साथ ही यह साफ हो गया है कि बिहार में बन रही नई एनडीए सरकार में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी गई है। बैठक में मौजूद सभी विधायकों ने एक स्वर में सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना। इस घोषणा के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और पटना की सड़कों पर जश्न का माहौल है।